ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने फीडबैक, चुनाव जीतने का सिखाया गुर

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने फीडबैक, चुनाव जीतने का सिखाया गुर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन कार्यकर्ताओं से संगठन का फीडबैक लेने मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे। वेल्स ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते फूलमालाओं से लाद दिया।...

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने फीडबैक, चुनाव जीतने का सिखाया गुर
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 23 Jan 2018 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन कार्यकर्ताओं से संगठन का फीडबैक लेने मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे। वेल्स ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते फूलमालाओं से लाद दिया। रैली के शक्ल में नाराबाजी करते अटल भवन ले गए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए टास्क पर क्या कार्रवाई हुई, हाल जाना। उन्होंने रूट लेबल पर बूथ गठन की गहन जानकारी ली। बूथ गठन के बारीकियों को विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा 11 करोड़ कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा दल है। इस कारण अन्य दलों की तुलना में जनता की अपेक्षा अधिक है। पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत बूथ के कार्यकर्ता ही हैं। जिनके बल पर उन्हें भारत जैसे विकसित देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। पीएम मोदी का सपना तभी साकार हो सकता है, जब कार्यकर्ता मजबूती से एकजुट होकर मोदी के साथ खड़े रहे। बूथ की मजबूती ही हमारी शक्ति है। कार्यकर्ता साधन नहीं साध्य है। देश व भाजपा को आगे बढ़ाने कार्यकर्ता अपना सर्वत्र कुर्बान करने को तैयार रहें। कार्यकर्ता तन मन धन करे न्योछाबर सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टीहित में तन मन और धन का न्योछाबर करते पार्टी के कार्यों को बढ़ा रहे हैं। यह गति आगे भी बनाए रखना है। हजारीबाग लोकसभा सीट में विकास अपने चरम पर है। आनेवाले समय में हजारीबाग एक नए लुक में नजर आएगा। नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। विशाल रैली का आयोजन कर पार्टी को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने सबका साथ निरंतर विकास का नारा दुहरायी। कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ता जारे लगाते हैं तो पत्थर से पानी नहीं, अमृत निकलता है। यही हमारी शक्ति है। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने बैठक को मील का पत्थर साबित होनेवाला बताया। समीक्षा बैठक में थे शामिल समीक्षा बैठक में सांसद प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र सिन्हा, पूर्व विधायक अमित यादव, उदयभान नारायण सिंह, लोकनाथ महतो, देवदयाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार लाल, अमरदीप यादव, नगर निगम चेयरमैन अंजली कुमारी, कुमार महेश सिंह, योगेंद्र साव, विपिन सिन्हा, अनिल मिश्रा, प्रमोद सिंह, माला तिर्की, बद्रीनारायण सिंह, निजामउद्दीन अंसारी, ज्योति सिन्हा, विनोद कुमार बिगन, पुरुषोत्तम पांडेय, सुनील मेहता, विवेकानंद सिंह, अनिल सिंह, सुदेश चंद्रवंशी, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, भैया अभिमन्यू प्रसाद, भैया बांके बिहारी, अनूपम सिन्हा, रामपति राम, बालेश्वर कुमार, महावीर साहू, तुलसी करमाली, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रप्फुल कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें