प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी दूर झारखंड-बिहार के सीमावर्ती जंगल-पठार के भगहर, भंडार के दर्जनों गांवों में विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के लिए वोट मांगे। भाजपा के पक्ष में मतदाता उमड़ पड़े और प्रत्याशी को घर-घर और गांव के चौक, चौराहें पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनसम्पर्क अभियान के क्रम में विधायक सह प्रत्याशी ने कहा कि भगहर-भंडार में कई विकास कार्य भाजपा के शासन काल मे हुई है। केंद्र-राज्य सरकार द्वारा जनहित के क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई है। पंचायत को मुख्यालय से जोड़ने के लिए कई सदके और पांच पुल बनाया गया। पुलिस चौकी, बहु उद्देशीय समुदाहिक भवन सहित कई बड़े जनहित के कार्य हुआ है। जनसंपर्क अभियान में पहलवान उर्फ भुनेश्वर यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जीप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया नरेश पासवान, पप्पू रजक, कृष्णा रविदास, असलम अंसारी, संतोष रविदास, राजू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
अगली स्टोरी