पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया पुतला दहन
हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की गंदगी और शौचालय की कमी का भी उल्लेख किया, जिससे जनजातीय समाज का अपमान हुआ।

हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम, हजारीबाग स्थित झंडा चौक में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित हुए। पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि 7 मार्च 2026 को देश की राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी क्षेत्र में 9 वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। जिस कार्यक्रम में विदेश से भी बड़ी संख्या में विदेशी अतिथि भी शामिल हुए थे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया और एन मौके पर कार्यक्रम स्थल भी बदल दिया गया। जिससे कार्यक्रम कराने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यहां तक की जिस स्थान पर कार्यक्रम करने का स्थान स्थानआवंटित किया गया, वहां चारों तरफ कचरा का अंबार था और पूरा स्थल गंदगी से भरा पड़ा था। शौचालय में पानी की भी व्यवस्था तक नहीं थी। इस तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर रहते हुए, जिस प्रकार से संविधान की धज्जियां उड़ाई जिसकी जितनी भी भरत्सना की जाए बहुत कम होगा। इस तरह का कृत्य अपमान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश के सर्वोच्च पद पर आसीन ,जनजातीय समाज की महिला का अपमान पूरे ,जनजातीय समाज के साथ-साथ देश की महिला ,बहनों एवं माताओं का अपमान किया गया। इससे जनजातीय समाज एवं देश कभी भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला महामंत्री सुनील मेहता, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू,आनंद देव, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, श्याम किशोर सिंहउपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


