एसआईआर प्रशिक्षण को लेकर भाजपा का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
बड़कागांव में भारतीय जनता पार्टी ने गोसाई बलिया पंचायत भवन में एक आवश्यक बैठक की। बैठक में बीएलओ और बूथ अध्यक्षों ने अवैध मतदाताओं की पहचान, नए मतदाताओं को जोड़ने और विशेष पुनरीक्षण के दौरान सहयोग पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता विजय यादव ने की और मुख्य वक्ता कुणाल किशोर दुबे थे।

बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अंतर्गत गोसाई बलिया स्थित पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर बीएलओ 2 एवं बूथ अध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन सुमन गिरि ने किया। मुख्य वक्ता हजारीबाग जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक कुणाल किशोर दुबे ने विस्तार पूर्वक एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मतदाता को चिह्नित कर बीएलओ के साथ मिलकर पार्टी के द्वारा बीएलओ 2 बनाया गया है।
इसमें एकसाथ मिलकर कार्य करना है, संदिग्ध वोटरों को हटाना है, नये मतदाता को जोड़ना है। साथ ही साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज में मतदाताओं को सहयोग करना है।मौके पर संयोजक कुणाल किशोर दुबे, पुर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, मनीष पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, सुमन गिरि, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, अशोक साव, किशोर राणा, कृष्णा गुप्ता, बिनोद महतो, भगीरथ ठाकुर, विष्णु गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, कुंवर महतो, हिरालाल साव, सचिदानंद पांडेय, महेश महतो, नितेश वर्मा, दामोदर महतो, प्रमेश गिरि ,सीता देवी, प्रियंका देवी, श्रुति कुमारी, रजिया खातून, किरण देवी, अरविंद गिरि, उमेश साव, तुलसी पासवान, मनोज प्रभाकर, बंधन प्रजापति, सूरज कुमार, विकास कुमार यादव, उदय चौधरी, बजरंग नायक, गणेश प्रजापति, सुनिल प्रजापति, आशीष कुमार, उमाशंकर महतो, अनिता देवी, नारायण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


