भाजपा नेता ने बिरहोर परिवारों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

Jan 29, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

भाजपा नेता मनोज साव ने बरही के केवाल बिरहोर टोला में 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे हर वर्ष अपना जन्मदिन गरीबों और असहाय लोगों की सेवा में मनाएंगे। इस अवसर पर उनके परिजन और मित्र भी उपस्थित थे।

भाजपा नेता ने बिरहोर परिवारों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

बरही। भाजपा नेता मनोज साव ने बिरहोर परिवारों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। बरही के खोड़ाहार पंचायत के केवाल बिरहोर टोला में अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। मनोज साव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे हर वर्ष अपना जन्मदिन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर कैलाश कुमार साव, मनोज ठाकुर, संतोष कुमार भुईयां, संजय सिंहा, धर्मेंद्र कुमार, सत्यजीत नायक, रंजीत कुमार, मंजू देवी, नीलू देवी, दीपा कुमारी, मधुबाला कुमारी, वैभव गुप्ता, अभिनव गुप्ता शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।