BJP Delegation Meets BDO Nitesh Bhaskar to Discuss Public Welfare Initiatives बीडीओ से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBJP Delegation Meets BDO Nitesh Bhaskar to Discuss Public Welfare Initiatives

बीडीओ से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

चौपारण में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल बीडीओ नितेश भाष्कर से मिला। मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी और मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक ने उनका स्वागत किया। बीडीओ ने सभी को धन्यवाद कहा और जनसेवा के प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 3 Dec 2024 06:13 PM
share Share
Follow Us on
बीडीओ से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

चौपारण, प्रतिनिधि। बीडीओ नितेश भाष्कर से भाजपा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को उनके कार्यालय में मिले। मंडल अध्यक्ष पूर्वी भाग राजेन्द्र चंद्रवंशी तथा मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर बीडीओ का स्वागत किया। बीडीओ ने स्वागत से अभिभुत होकर सभी को धन्यवाद अर्पित किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने बीडीओ से वार्ता कर क्षेत्र में जनहित के प्रति सजग होकर काम करने की सलाह दी। कहा कि पहले की सारी व्यवस्था अब दरकिनार कर केवल जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर काम करें। सरकारी कर्मियों के समय पर आने, पंचायतों में व्यवस्था सुदृढ करने, गाँव में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करने, आवास योजना में पारदर्शिता के साथ काम करने, योजनाओं में सही लाभुकों का चुनाव करने आदि पर चर्चा की। बीडीओ नितेश भाष्कर ने स्पष्ट कहा कि हर नियमसंगत काम होंगे। कोई भी नियम से बाहर जाकर काम नहीं संचालित होगा। प्रतिनिधि मंडल में जिप सदस्या आरती कौशल, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मुखिया जानकी यादव, पूर्व मुखिया रीतेश सिंह, पंसस विकास रजक, अशोक यादव, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, सुखदेव पासवान, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्रवंशी, अशोक सिंह, सुदीप सिंह, प्रीतम चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दांगी, सुनील सिंह, सुनील शेखर, रामविलाश चनद्रवंशी,सुदीप सिंह, गणेश साव, सुरेन्द्र पाण्डेय समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।