भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम हजारीबाग में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व सांसद रविंद्र राय ने वाजपेयी को...

हजारीबाग वरीय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। झिंझरिया पुल स्थित हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय शामिल हुए। उनके मार्गदर्शन और वाजपेयी के विचारों की प्रेरणा से कार्यक्रम को एक विशेष आयाम मिला। इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। वही धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने की। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमरदीप यादव अध्यक्ष,भाजपा झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव,अनिल मिश्रा और सुदेश चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, भुनेश्वर पटेल मुख्य रूप से शामिल रहें। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया जिसके बाद जिला अध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कोडरमा के पूर्व सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक अद्वितीय नेता, महान कवि और सुशासन के प्रणेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा अटल का जीवन राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक था। उन्होंने अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास जैसे विचारों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। विवेकानंद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करना है। मौके पर जिला मंत्री कुणाल दुबे, जिला मंत्री देवनारायाण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिहं, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहु, किसान मौर्चा जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायाण कुशवाहा, भाजपा नगर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, नगर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष विजय चौधरी, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, युवा मौर्चा अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, अशोक राणा, मुखिया नारायाण साव, कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, राअवतार शर्मा, कटकमसांडी पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, विरेन्द्र कुमार वीरू, सुमन राय, पंकज मेहता, दीपक मेहता, मनीष मेहता, कृष्णा साहु, पप्पु यादव, मुकेश कुमार, फुलवा कच्छप, गुडिया कुमारी लोग सहित भाजपा जिला कमेटी के सभी लोग उपस्थित थें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।