सांसद मनीष जायसवाल पर भाजपा ने जताया विश्वास, बिहार के छह विधानसभा की दी जिम्मेवारी
भाजपा ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी...

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड प्रदेश के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र का जिम्मेवारी सौंपी है। जिसमें मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनवर्षा, सहरसा एवं महिषी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इधर, सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने प्रभार क्षेत्र कुच कर गए और सहरसा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर दिया। यहां स्थानीय भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा और स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के साथ उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर विशेष मंथन कर चुनावी रणनीति बनाया ।सांसद
ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का पूर्ण प्रयत्न करेंगे साथ ही बिहार के कोसी क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन को नई दिशा देकर कमल खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




