ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागकिसानों के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया: झामुमो

किसानों के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया: झामुमो

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मो कुद्दुस ने एक बयान जारी कर कहा है कि किसानों के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र लोंगो के सामने उजागर हो गया है। झारखंड में...

किसानों के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया: झामुमो
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 21 Jun 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बरकट्ठा प्रतिनिधि।

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मो कुद्दुस ने एक बयान जारी कर कहा है कि किसानों के प्रति भाजपा का दोहरा चरित्र लोंगो के सामने उजागर हो गया है। झारखंड में किसानों के हमदर्दी में 19 जून को खेत में धरना कार्यक्रम करना और दूसरी तरफ दिल्ली बॉर्डर पर छह माह से तीन कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसानों का विरोध भाजपा कर रही है। भाजपा के चरित्र को देश समझ रहा है। झामुमो नेता ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के कर्ज माफी को लेकर फंड रिलीज कर दिया है। वहीं धान क्रय की राशि भी भुगतान कर रही है और बकाए राशि का शीघ्र भुगतान सरकार करेगी। मो कुदुश ने कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए राशि आवंटन के बाद से भाजपा बौखलाहट में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें