ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबीईईओ ने विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बीईईओ ने विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

प्रखंड के नए बीईईओ जवाहर प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को देखा।...

बीईईओ ने विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 25 Aug 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव। प्रतिनिधि

प्रखंड के नए बीईईओ जवाहर प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को देखा। प्रत्येक विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन तैयार किए जा रहे थे। बीईईओ जवाहर प्रसाद ने शिक्षकों को विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, कीचेन शेड, शौचालय आदि साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में मीनू के अनुसार बच्चे मध्यान भोजन खा रहे थे। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच को लेकर स्वयं बीईईओ ने भोजन को चखा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनने से बच्चों का ठहराव हो रहा है। इससे उनकी शिक्षा की गति निरंतर एवं नियमित रहेगी। निरीक्षण में शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र- छात्रा उपस्थिति पंजी , मध्याह्न भोजन पंजी आदि का निरीक्षण किया गया। मौके पर रामदेव साहू , प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो, नागेश्वर गंझू, मोहम्मद शमशेर, कर्पूरी ठाकुर, सुधीर मिंज, अरविंद सिंह, सुधु गंझू , बिनेश्वर प्रसाद विनायक उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें