Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBDO Distributes Blankets to Birhor Families in Kathamba Amidst Rising Cold
बिरहोर परिवारों के बीच बीडीओ ने किया कंबल का वितरण
चौपारण के कठम्बा में बीडीओ नितेश भास्कर ने बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 30 Dec 2024 11:00 PM

चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अतंर्गत कठम्बा में बिरहोर परिवारो के बीच बीडीओ नितेश भास्कर ने कंबल का वितरण किया। बीडीओ ने कहा कि लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल जरूरतमंदों तक पहुंचे इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि दर्जनों बिरहर परिवार के बीच कम्बल वितरण कर उन्हें ठंड से बचने के लिए जागरूक किया। बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम्बल का आबंटन कर दिया गया है। मौके पर स्थानीय मुखिया मंजू देवी, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।