10वीं परिणाम में बीएम मेमोरियल स्कूल ने लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम जारी होने पर बड़कागांव के बी.एम. मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवीन कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अन्य सफल छात्रों में माही कुमारी, सोनम कुमारी और कुंदन कुमार शामिल हैं।

10वीं परिणाम में बीएम मेमोरियल स्कूल ने लहराया परचम

बड़कागांव, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के साथ ही बड़कागांव प्रखंड स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र नवीन कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नवीन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया और भविष्य में यूपीएससी पास कर आईएएस बनने की इच्छा जताई। अन्य सफल विद्यार्थियों में माही कुमारी 86 प्रतिशत, माही कुमारी ए 83 प्रतिशत, सोनम कुमारी 80 प्रतिशत, कुंदन कुमार 78.2 प्रतिशत, रूपेश कुमार 78 प्रतिशत, मिथुन कुमार 68 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी 67 प्रतिशत, स्वाति कुमारी 65 प्रतिशत एवं राधिका मेहता 63 प्रतिशत शामिल हैं।

विद्यालय निदेशक संदीप कुशवाहा, प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उपप्राचार्य पूनम कुमारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।