बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया
बड़कागांव में भाजपा कार्यकर्ताओं में बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई के साथ जश्न मनाया। मंडल अध्यक्षों ने जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी की सराहना की।

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बंगाल ,असम एवं पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने पर बड़कागांव के भाजपाइयों में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बड़कागांव भाजपा मंडल में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मेहता उर्फ शिबू एवं बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस निकाल एवं जश्न मनाया । जिसमें भारी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित शाह की जोड़ी ने पूरे भारत देश में भाजपा को भगवा रंग में रंग दिया है। कुछ गिने चुने प्रदेश छोड़कर बाकी पूरे देश में भाजपा व समर्थित पार्टी की सरकार है ।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मेहता उर्फ शिबू व बड़कागांव उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव, रामपति राम, जागेश्वर उर्फ बढ़न तुरी , उदय मेहता, भीखन महतो, नरसिंह प्रसाद ,भागीरथ ठाकुर , सुमन गिरि,राजू सोनी ,किशोर कुमार ,सत्यजीत विद्या अलंकार, ज्ञानचंद कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुज यादव ने एक दूसरे की मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


