ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागयात्री बस में सवार तस्करों से छह लाख का अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार

यात्री बस में सवार तस्करों से छह लाख का अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार

बरही पुलिस ने बरही चौक पर एक यात्री बस में सवार तस्करों से दस कीलो अफीम जब्त किया जिसका बाजार मूल्य 6 लाख रुपए से अधिक है। मौके पर तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया गया। अफीम उन लोगो के पास मौजूद स्कूल...

यात्री बस में सवार तस्करों से छह लाख का अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 24 Oct 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बरही पुलिस ने बरही चौक पर एक यात्री बस में सवार तस्करों से दस कीलो अफीम जब्त किया जिसका बाजार मूल्य 6 लाख रुपए से अधिक है। मौके पर तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया गया। अफीम उन लोगो के पास मौजूद स्कूल बैग में मिला। इस संबंध में बरही डीएसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता करके बताया कि गिरफ्तार लोग उक्त दस किलो अफीम लेकर खूंटी से कानपुर जा रहे थे। कोडरमा स्टेशन से कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। इससे पहले बरही चौक पर दबोच लिए गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार सिरका मुंडा पिता सुन्दर मुंडा, फोवदा मुंडा पिता कारमा मुंडा दोनों ग्राम कुरकुट्टा खूंटी और करम सिंह मुंडा पिता इंदर मुंडा ग्राम छोटा सरले खूंटी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत बरही थांना में प्रथमिकी दर्ज की गयी है।अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल भी मिले हैं जिसे जप्त कर लिया गया है। जब्त अफीम की कीमत करीब छह लाख रुपये है। कार्रवाई में डीएसपी मनीष कुमार, बरही थांना के पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह,सुनील तिवारी,दिनेश महतो और सशस्त्र बल शामिल थे। कानपुर में है अफीम का प्रोसेसिंग प्लांटअभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को मालूम हुआ की कानपुर में बड़ी पार्टी को अफीम बेच दिया जाता। कानपुर की पार्टी इसे रिफाइन करके बेचती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें