बनस पूजा एवं मेला आज

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

बड़कागांव के राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार रात बनस पूजा एवं मेले का आयोजन होगा। श्रद्धालु 40 फीट ऊंचे लट्ठ पर पीठ में कील लगवाकर परिक्रमा करेंगे। इस वर्ष 33 भक्त पूजा में शामिल हो रहे हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और छऊ नृत्य भी होंगे।

बनस पूजा एवं मेला आज

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव के राम जानकी मंदिर परिसर में बनस पूजा एवं मेले का आयोजन बुधवार रात्रि को किया जाएगा। वहीं गुरुवार की अहले सुबह श्रद्धालु 40 फीट ऊंचे लट्ठ पर पीठ में कील लगवाकर परिक्रमा करेंगे। बनस मंडा पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पूजा के संबंध में पुजारी चिंतामणि महतो ने बताया कि इस वर्ष कुल 33 भक्त पूजा में शामिल हो रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 अधिक हैं। उन्होंने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और छऊ नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।मंगलवार सुबह पूजा की शुरुआत धुरिया लोटन अनुष्ठान से हुई।

इस दौरान भक्त करीब एक किलोमीटर तक जमीन पर लेटते हुए नदी तक पहुंचे। वहां स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना करने के बाद सभी भक्त राम जानकी मंदिर वापस लौटे। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।