बीओआई कल से मनाएगा समझौता स्प्रिंग फेस्ट

Feb 08, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बैंक ऑफ इंडिया हज़ारीबाग अंचल में 9 से 12 फरवरी तक एनपीए ऋण खातों के निपटान के लिए समझौता स्प्रिंग फेस्ट दिवस का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम उन उधारकर्ताओं के लिए है जो विभिन्न कारणों से समय पर ऋण नहीं चुका सके। बैंक विशेष ओटीएस योजनाओं के तहत छूट भी प्रदान करेगा।

बीओआई कल से मनाएगा समझौता स्प्रिंग फेस्ट

हजारीबाग प्रतिनिधि बैंक ऑफ इंडिया हज़ारीबाग अंचल के अंतर्गत हज़ारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा के सभी शाखाओ में एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निपटान करने के लिए नौ फरवरी सोमवार से 12 फरवरी तक समझौता स्प्रिंग फेस्ट दिवस का आयोजन करेगा। इसमें उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है जो उधारकर्ता व्यवसाय/चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण के कारण समय पर अपना ऋण नहीं चुका सके। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि हमारे बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से एनपीए उधारकर्ताओं को विशेष और अच्छी छूट की सुविधा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।