ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबादम कोल ब्लॉक हुई आम सभा, एक गुट ने किया समर्थन दूसरे ने जताया विरोध

बादम कोल ब्लॉक हुई आम सभा, एक गुट ने किया समर्थन दूसरे ने जताया विरोध

समर्थन एवं विरोध के बीच बादम कोल ब्लॉक अधिग्रहण क्षेत्र के भू-रैयतों एवं ग्रामीणों की शनिवार को बादम पंचायत भवन में आम सभा की गई। जिसमें एक ओर पूर्व...

बादम कोल ब्लॉक हुई आम सभा, एक गुट ने किया समर्थन दूसरे ने जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 05 Feb 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव प्रतिनिधि। समर्थन एवं विरोध के बीच बादम कोल ब्लॉक अधिग्रहण क्षेत्र के भू-रैयतों एवं ग्रामीणों की शनिवार को बादम पंचायत भवन में आम सभा की गई। जिसमें एक ओर पूर्व मुखिया दीपक दास के नेतृत्व में महिला पुरुष कंपनी का विरोध कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर बादम गांव निवासी मुरली दांगी के नेतृत्व में कई ग्रामीण कंपनी का समर्थन करते हुए 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। बादम मुखिया सुनीता देवी के नेतृत्व में बैठक कर जमीन नहीं देने की बात कही। अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं एनटीपीसी की पदाधिकारियों से बात करने से इंकार किया। वहीं दूसरी ओर कंपनी का समर्थन करने वालों ने अंचलाधिकारी के नाम 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा जिसमें भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू कर सुविधा मुहैया सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इस संबंध में अंचल निरीक्षक अनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी।

बड़कागांव पी 2ए- शनिवार को कुछ लोग सर्मथन में

2बी-विरोध करते कुछ लोग

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें