पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Feb 08, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बरकट्ठा में डिवाइन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने छात्रों और अभिभावकों को नशे से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से सुरक्षित परीक्षा केंद्र पहुंचने की भी अपील की गई।

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं थानाप्रभारी बरकट्ठा के तत्वावधान में डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने नशा मुक्ति जागरूकता स्कूली छात्रों और अभिभावकों से नशे के सेवन से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसडीपीओ और थानाप्रभारी ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में समय से अपने अपने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचे। कोई भी अभिभावक नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा अपील किया गया कि नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में हजारीबाग पुलिस को सहयोग करें तथा नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।