Hazaribagh News: नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: इचाक पुलिस ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को ध्यान में रखते हुए बरकाकाला मिडिल स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पूर्व सरपंच वासुदेव महतो की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और जानकारी देने की अपील की।

Hazaribagh News: नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। युवाओं में बढ़ते नशे की लत और उससे मुक्ति दिलाने के मकसद से इचाक पुलिस के पहल पर बरकाकाला मिडिल स्कूल परिसर में शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच वासुदेव महतो ने की और संचालन थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया। इस अवसर पर गांव के सैकड़ो छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में खासकर युवा पीढ़ी के लोगों में नशे की लत काफी बड़ी है।थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा की जानलेवा और घातक नशीले पदार्थों का सेवन एवं क्रय विक्रय करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने ग्रामीण खासकर विद्यार्थियों से ऐसे नशाखोर गिरोह की जानकारी पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता के एक सूचना से किसी का घर परिवार उजड़ने से बच सकता है। इस अवसर पर मुखिया सिकंदर कुमार राम, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, बसंत नारायण मेहता, महेश प्रसाद मेहता, देवदत्त रजक, विक्रम प्रजापति, रत्नेश कुमार राणा, संदीप यादव, शंकर प्रसाद मेहता, वीरेंद्र प्रसाद मेहता कैलाश मेहता, शिक्षक फुलेश्वर राम के अलावा कई ग्रामीण अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।