अरविंद कुमार राणा बने मेयर, 5,180 मतों से दर्ज की निर्णायक जीत

Feb 28, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग हिटी नगर निगम मेयर पद के चुनाव में अरविंद कुमार राणा ने 23167 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। मो. सरफराज अहमद ने 17987 मतों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अरविंद की जीत को स्थिर नेतृत्व का संकेत माना जा रहा है। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कुल 88415 वोट पड़े।

अरविंद कुमार राणा बने मेयर, 5,180 मतों से दर्ज की निर्णायक जीत

हजारीबाग हिटी नगर निगम मेयर पद के चुनाव में अरविंद कुमार राणा ने स्पष्ट जनसमर्थन के साथ जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 23167 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर मो. सरफराज अहमद रहे। उन्हें 17987 मत मिले। इस प्रकार अरविंद कुमार राणा ने 5,180 मतों के अंतर से मेयर पद पर सफलता हासिल की। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही अरविंद कुमार राणा को बढ़त मिलती रही, जो अंत तक कायम रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया, हालांकि पूरा माहौल शांतिपूर्ण और संयमित बना रहा। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 17393 मत मिले। यह दूसरे स्थान के प्रतिद्वंद्वी से 594 नंबर से पीछे रहे। जबकि पहले प्रत्याशी से 5774 वोट पीछे रहे। जबकि चौथे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी विकास राणा रहे। उन्हें 12453 वोट मिले। पांचवे स्थान पर कांग्रेस के मो तस्लीम अंसारी रहे। उन्हें 4915 वोट मिले। उसके बाद अमरेंद्र नारायण रहे। उन्हें 2424 मत मिले। सातवें नंबर पर विनोद कुमार रहे। उन्हें 2161 वोट मिले। सूरज कुमार को 1446 मत मिले। जिसमें अमान्य मतों की संख्या 6469 रही। कुल 81943 मत प्राप्त हुए। अमान्य और मान्य वोट मिलाकर कुल 88415 वोट पड़े। अरविंद कुमार राणा की जीत को मतदाताओं द्वारा स्थिर नेतृत्व और भरोसे की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान उनका जनसंपर्क, संवाद और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव चर्चा में रहा। नागरिकों का मानना है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर लोगों की बात सुनने और समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।