झील, तालाब और स्वीमिंग पुल में दिया गया अर्घ्य
हजारीबाग में सभी जलाशयों में छठ के दौरान भारी भीड़ देखी गयी। शहर में मुख्य रूप से झील, छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, मीठा तालाब, खजांची तालाब,...

हजारीबाग वरीय संवाददाता
हजारीबाग में सभी जलाशयों में छठ के दौरान भारी भीड़ देखी गयी। शहर में मुख्य रूप से झील, छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, मीठा तालाब, खजांची तालाब, जबरा तालाब, कुम्हारटोली, कोनार डैम, धोबिया तालाब, विभावि परिसर, हुड़हुरु तालाब, चानो नदी समेत कई जलाशयों में छठ का अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर सुरक्षा की चाक चौंबद व्यवस्था रही। सभी जगह आकर्षक सजावट की गयी थी। वहीं कई लोगों ने घरों में कुएं और हौदे में अर्घ्य दिया। इसके साथ इसबार डोलफिनोज स्वीमिंग पुल में पहली बार अर्घ्य दिया गया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इधर डीसी आवास में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और उनके पति पाकुड़ डीसी वरुण रंजन ने भी अर्घ्य दिया।
