ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागशांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा सादगी पूर्वक मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा सादगी पूर्वक मनाने की अपील

दशहरा पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना प्रांगण में हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने की और...

शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा सादगी पूर्वक मनाने की अपील
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 28 Sep 2022 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

इचाक प्रतिनिधि

दशहरा पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना प्रांगण में हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने की और संचालक सीओ मनोज कुमार महथा ने किया। बैठक में पूर्वी जिप सदस्य रेणु देवी, बीडीओ रिंकू कुमारी उपस्थित हुई। इस दौरान बिजली पानी,आवागमन आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूजा समिति के सदस्यों को पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र लगाने तथा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बेरेकेटिंग बनाना की सलाह दी गई। पूजा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा फैलाए जाने वाले अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की बात कही गई। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि लोग कानून का सम्मान करते हुए प्रशासन को सहयोग करें। किसी को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने तय समय में प्रतिमा विसर्जन करने पर जोर दिया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, सिकंदर प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुरली मेहता, महेंद्र दास, राम लखन मेहता, शत्रुघन राम, दयानंद मेहता, हरिहर मेहता, मोहम्मद हारुन, मौलाना मुख्तार, मोहम्मद तहकीक, उमेश गिरि, एसआई अभय कुमार के अलावा थाना कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें