पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह आयोजित

Jan 29, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

इचाक के जीएम इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बटेश्वर प्रसाद मेहता ने शिक्षा और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह आयोजित

इचाक, प्रतिनिधि । प्रखंड के जीएम इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सह बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी मुखिया नंदकिशोर मेहता, दयानंद मेहता शामिल हुए। प्राचार्य शंभू कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंट किया।खेल के महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में करियर संवारने की सलाह देते हुए बटेश्वर मेहता ने कहा कि शिक्षा हमें सही मार्ग दिखाती है। खेल कूद में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी ,मोमेंटो और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी पंकज कुमार, मंच संचालक रत्नेश कुमार राणा,अजीत हंसदा,संजीत यादव,रवि महतो,संगम कुमारी, पार्वती कुमारी,विनोद कुमार,कृष्ण कुमार,राजकुमार, प्रिया कुमारी, सुनीता टोप्पो ,सोनी कुमारी का योगदान रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।