Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsAnnual Sports Competition 2025 Concludes at St Columba College Hazaribagh
संत कोलंबा कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संत कोलंबा कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संक्षेप:

हजारीबाग के संत कोलम्बा महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न खेलों में सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी ने सक्रिय योगदान दिया।

Dec 18, 2025 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबागए हमारे प्रतिनिधि संत कोलम्बा महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 संपन्न हुई। बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के के बाद समापन समारोह का आयोजन हआ। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। डॉ पार्वती कच्छप, डॉ कृष्णा कुमारी, डॉ सन्ध्या बारला, डॉ कोमल बारजो, सुधा कुमारी, ज्योति कुमारी, डॉ सपना कुमारी ने पुरस्कार वितरण में सहयोग प्रदान किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रखा आर्याश्री भारती, बीसीए प्रथम, मनीषा कुमारी, रसायनशास्त्र विभाग द्वितीय, बन्दना कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में विभा कुमारी, भूगोल विभाग प्रथम स्थान, कोमल सिन्हा इतिहास विभाग द्वितीय स्थान, नेहा लकड़ा अंग्रेजी विभाग तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में आरती मेहता इतिहास विभाग प्रथम स्थान, आर्याश्री भारती बीसीए द्वितीय स्थान, सौम्या बारला इतिहास विभाग तृतीय स्थान पर रही। शाटपुट महिला वर्ग में इतिहास विभाग की बहलेन नाग प्रथम स्थान, अंग्रेजी विभाग की रिया रानी द्वितीय स्थान, इतिहास विभाग की बिरन हास्सा तृतीय स्थान पर रही। 5 किमी पैदल चाल महिला वर्ग में भूगोल विभाग की सुधा कुजूर प्रथम स्थान, इतिहास विभाग की पंखुड़ी कुमारी द्वितीय स्थान और पूनम कुमारी तृतीय स्थान पर रही। 5000 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मनोविज्ञान विभाग की तरुणी कुमारी प्रथम स्थान, रसायनशास्त्र विभाग की मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान और हिन्दी विभाग की निधि कुमारी तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में भूगोल विभाग की विभा कुमारी प्रथम स्थान, मनोविज्ञान विभाग की तरुणी कुमारी द्वितीय स्थान, अंग्रेजी विभाग की नेहा लकड़ा तृतीय स्थान पर रही। 10000 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजनीतिशास्त्र विभाग की सुहानी कुमारी प्रथम स्थान, हिन्दी विभाग की निधि कुमारी द्वितीय स्थान, इतिहास विभाग की अनीशा मुण्डा तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ रेव विमल रेवन, आयोजन सचिव डॉ प्रदीप प्रसाद, डॉ तापस चक्रवर्ती, डॉ जे आर दास, डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय, डॉ खालिद सिद्दिकी, डॉ विनय कुमार सिंह, भुवनेश्वर महतो, डॉ अशोक राम, डॉ तुषार मोहन्ता, डॉ मुकेश कुमार इतिहास, डॉ देवेन्द्र प्रसाद, डॉ सुबोध कुमार साहू ने विचार रखे। इसे सफल बनाने में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;