Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsAnnual Secondary and Intermediate Exams Begin in Hazaribagh with Tight Security
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू , 24 और इंटर में 28 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू , 24 और इंटर में 28 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

संक्षेप:

हजारीबाग में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन 4319 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 24 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के लिए एसडीओ और एसडीपीओ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुल 7 केंद्रों पर 5186 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

Feb 03, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। प्रथम पाली में आइआइटी और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। इसमें 4319 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 24 अनुपस्थित रहे। परीक्षा 69 केंद्रो पर हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3303 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 28 अनुपस्थित रहे। परीक्षा 49 केंद्रो पर हुई। एसडीओ ने बरही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया बरही प्रतिनिधि। बरही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षा केंद्रों पर जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और दंडाधिकारी मौजूद थे। एसडीओ जोहन टुडू ने बरही अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा, शौचालय और पीने के पानी का जायजा लिया। केंद्राधीक्षक और वीक्षक को कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिया। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू, 7 केंद्रों पर 5186 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसडीओ व एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण चौपारण प्रतिनिधि जैक द्वारा आयोजित माध्यमिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 मंगलवार से शुरू हो गई। प्रखंड में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3203 मैट्रिक और 1983 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा लिख रहे हैं। पहले दिन बरही एसडीओ जोहन टूडू, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और बीईईओ राकेश कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने वीक्षकों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ और एसडीपीओ ने सड़क निर्माण कंपनी से कहा कि परीक्षा के दिनों में चौपारण क्षेत्र में सड़क पर वन वे नहीं करें। केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या और केंद्राधीक्षक आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण में मैट्रिक के 358 व इंटर के 358 छात्र। केंद्राधीक्षक मनोज कुमार रवि, अमौली अपूर्वा उच्च विद्यालय मानगढ़ में मैट्रिक के 473 व इंटर के 687 छात्र, केंद्राधीक्षक प्रभाकर कुमार वर्मा, प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ में मैट्रिक के 393 व इंटर के 276 छात्र, केंद्राधीक्षक रतन कुमार वर्मा, मॉडल स्कूल चौपारण, बच्छई में मैट्रिक के 528 छात्र, केंद्राधीक्षक महेश बर्नवाल, मध्य विद्यालय सिंहपुर में मैट्रिक के 370 छात्र, केंद्राधीक्षक रवि कुमार, केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चौपारण में मैट्रिक के 766 व इंटर के 662 छात्र, केंद्राधीक्षक कालीचरण राम, सुंदर लाल जैन उच्च विद्यालय सिंघरावा में मैट्रिक के 315 छात्र केंद्राधीक्षक किशोर कुमार।