बीएलओ का मानदेय भुगतान नहीं होने से रोष
बड़कागांव में बूथ स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे 127 बीएलओ सह सेविकाओं को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बीएलओ ने बताया कि अन्य प्रखंडों में भुगतान हो चुका है, जबकि यहां अधिकारी बहाने...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बूथ स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य में लगे प्रखंड के 127 बीएलओ सह सेविका का मानदेय का अब तक भुगतान नहीं किए जाने से प्रखंड के बीएलओ में रोष है। इस संबंध में कई बीएलओ ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर जहां हमलोगो द्वारा मांग की जा रही है। अधिकारी कई तरह के बहाने बना रहे है। जबकि प्रखंड स्तर पर बीएलओ की राशि उपलब्ध है। बताया कि बड़कागांव छोड़ अन्य प्रखंडों में इसकी भुगतान कर दिया गया है। बिना भाड़े के बूथ स्तर पर दिए गए व्हीलचेयर प्रखंड मुख्यालय पहुंचाने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर कहा जा रहा है कि जब तक व्हीलचेयर प्रखंड मुख्यालय में नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक आप लोगों के मानदेय पर विचार नहीं किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।