ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबाबा बर्फानी के दर्शन को हजारीबाग से निकला जत्था कश्मीर में सुरक्षित

बाबा बर्फानी के दर्शन को हजारीबाग से निकला जत्था कश्मीर में सुरक्षित

हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारीबाग से कश्मीर जानेवाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार की रात तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना के बाद हजारीबाग से गए जत्थे ने सोशल मीडिया पर न अपने सुरक्षित...

बाबा बर्फानी के दर्शन को हजारीबाग से निकला जत्था कश्मीर में सुरक्षित
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 11 Jul 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारीबाग से कश्मीर जानेवाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार की रात तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना के बाद हजारीबाग से गए जत्थे ने सोशल मीडिया पर न अपने सुरक्षित होने की जानकारी देनी शुरू की, बल्कि यात्रा का फोटो भी शेयर किया। इसमें एक ग्रुप ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापसी यात्रा का संदेश भेजा। मनोज गोयल ने बाबा बर्फानी के गुफा के बाहर अपनी मौजूदगी का फोटो भेजा तो वहीं 27 लोगों के साथ लेकर गए भैया अभिमन्यू ने कहा कि हमले के बाद भी बाबा के दर्शन को जा रहे लोगों के जोश और हौसलों में कमी नहीं आयी है। गुरुवार को वे लोग दर्शन के बाद लौटेंगे और उनके ग्रुप में कई लोगों के शामिल हो जाने से संख्या बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें