ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागअक्षयपात्रा रसोईघर- रामगढ़ को मिला पोषण, विकास और समृद्धि का केंद्र

अक्षयपात्रा रसोईघर- रामगढ़ को मिला पोषण, विकास और समृद्धि का केंद्र

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके प्रयासों...

अक्षयपात्रा रसोईघर- रामगढ़ को मिला पोषण, विकास और समृद्धि का केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 19 Jan 2022 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग वरीय संवाददाता

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके प्रयासों से हजारीबाग में अक्षयपात्रा रसोईघर की परियोजना आकार ले रही है, जिसे अगले 8-9 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। 27 करोड़ की लागत से डेमोटांड़ में बन रहा यह रसोईघर जिले के 565 सरकारी विद्यालयों के लगभग एक लाख बच्चों को रोजाना पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाएगा। यह अक्षयपात्रा के विश्व के पांच सबसे बड़े रसोईघरों में से एक होगा।

जयंत सिन्हा के प्रयासों से अब इसी के तर्ज पर रामगढ़ में भी अक्षयपात्रा का विशाल रसोईघर बनाया जा रहा है। इसके लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। उन्होंने इसके निर्माण एवं संचालन के लिये सीसीएल से आग्रह किया और सीएसआर के माध्यम से 22 करोड़ की राशि की स्वीकृति दिलवाई। इस रसोईघर के निर्माण के लिए 15 करोड़ एवं इसके संचालन पर सात करोड़ की राशि की लागत आएगी। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिये वे निरंतर जुटे हुए हैं और इस संबंध में रामगढ़ जिला प्रशासन, सीसीएल एवं अक्षयपात्रा की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश तथा सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें