आजसू एनडीए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनसुदेश महतो ने किया
केरेडारी प्रखण्ड में मंगलवार को आजसू एनडीए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सुदेश महतो और तिवारी महतो द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और खेल के महत्व पर जोर दिया। 32 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है।

केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी प्रखण्ड के कृषि फार्म मैदान में मंगलवार को आयोजित आजसू एनडीए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और मांडू विधायक तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है।
टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो,रामगढ दिलीप दांगी, केंद्रीय महा सचिव संजय मेहता,केंद्रीय सचिव विजय वर्मा, बड़कागाँव प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम वर्मा,प्रखण्ड पंकज साहा ,सचिव मोहन महतो,जिला उपाध्यक्ष भोला महतो,प्रेम चंद महतो,मनोहर साव,कंचन यादव,प्रमोद कुशवाहा, विश्वनाथ महतो,प्रदीप राम,रूपलाल महतो,उपेन्द्र रजक,उत्तम राम,रविंद्र साव,बिनोद सिंह,महेश साव,राधा देवी ,योगिता देवी समेत सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


