नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित
केरेडारी में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को वयस्क शिक्षार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को पढ़ाई से जोड़ना है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की।

केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को वयस्क शिक्षार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर शिक्षार्थी विद्यालय के कक्ष में बैठकर निर्धारित प्रश्नपत्र का उत्तर लिखते नजर आए।कार्यक्रम का उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को पढ़ना-लिखना सिखाकर उन्हें शिक्षित बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी की जा रही थी। परीक्षा केंद्र के प्रध्यानाध्यापकों ने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के निरक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम से जुड़कर कई महिलाएं और पुरुष अब पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं। जिससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


