
पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
भाजपा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को पहली बार हजारीबाग जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
हजारीबाग।निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हजारीबाग जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । आदित्य साहू के हजारीबाग प्रवेश करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर सांसद मनीष जायसवाल , सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यहां स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।इस
दौरान कटकमसांडी जाने के क्रम में आदित्य साहू का कंचनपुर पंचायत स्थित जैलमा चौक, बरग़ड्डा पंचायत स्थित बहीमर चौक और कटकमसांडी पंचायत स्थित कटकमसांडी चौक पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सांसद सहित सदर और सिमरिया विधायक और अन्य भाजपा नेताओं के साथ डाटो खुर्द पंचायत स्थित ग्राम कठोतिया पहुंचे और यहां शोकाकुल भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन प्रसाद की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ायी। इसके बाद सभी शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग पहुंचे। जहां बीते छठ महापर्व के दौरान एक ही परिवार के चार बच्चियों के तालाब में डूबने से आकस्मिक निधन हो गया था। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साह सहित अन्य नेताओं ने इस घटना के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। इसी गांव के एक अन्य शोकाकुल परिवार जीतलाल भुइयां के यहां भी सभी ने पहुंचकर गहरा शोक जताया और सभी शोकाकुल परिवार को यथासंभव सहयोग का भरोसा जताया ।भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झरदाग गांव में ही अपनी भतीजी राधिका देवी से घर पहुंचकर उनसे मिलकर अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन कर एक संदेश भी दिया कि राजनीतिक जीवन में भी जब वक्त मिले तो अपनों से मिलकर रिश्तों को अहमियत जरूर दें ।मौके पर सांसद सदर विधायक , सिमरिया विधायक , हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष टुन्नु गोप, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता कैलाश पति ओझा, कुमकुम देवी, शेफाली गुप्ता, टोनी जैन, कुणाल किशोर दुबे, अर्जुन साहू, सुमन कुमार पप्पू, अनिल मिश्रा, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, नारायण साव, अशोक राणा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे । फोटो एम 1 भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करते सांसद, विधायक व भाजपा नेता फोटो एम 2 कटकमसांडी में शोकाकुल परिवार से मुलाकात करते प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , सांसद, विधायक व अन्य

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




