अदाणी फाउंडेशन का गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बेल्ट फोर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

Feb 28, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव क्षेत्र में गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत 24 युवाओं को अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह 90-दिन का कार्यक्रम युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने में मदद करेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है।

अदाणी फाउंडेशन का गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बेल्ट फोर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

बड़कागांव (हजारीबाग) प्रतिनिधि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत संचालित सीएसआर गतिविधियों के तहत बड़कागांव क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। परियोजना प्रभावित गांवों के 24 चयनित युवा रेजिडेंशियल बेल्ट फोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शौर्यपथ में भाग लेने के लिए अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी पहुंच चुके हैं। गोंदुलपारा समेत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमना, पुरुंगा, धिरौली एवं लमाटोला गांवों के इन युवाओं ने सशस्त्र बलों में शामिल होने के अपने संकल्प को साकार करने की दिशा में पहला सशक्त कदम बढ़ाया है। रक्षा सेवाओं की तैयारी नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में सक्षम बनाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है। इस कदम से क्षेत्र के युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। 90-दिनो का यह आवासीय फॉर्मेट रक्षा, पैरामिलिट्री और निजी सुरक्षा रोल्स के लिए विशेष प्रशिक्षण पर फोकस करता है। युवाओं को निजी सुरक्षा, सर्टिफिकेशन और बेसिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग भी मिलेगी। अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत कई कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें मोबाइल हेल्थ यूनिट, छात्रवृत्ति कार्यक्रम, कोचिंग कक्षाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, पेयजल एवं सामुदायिक आधारभूत संरचना विकास आदि शामिल हैं। बड़कागांव पी 1 अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों के साथ गोंदुलपारा समेत विभिन्न परियोजना क्षेत्र के बच्चे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।