बरही के करसो गांव के विनोद यादव के घर से लापता होने और तीन दिन बाद उसका शव डुमरडीह के जंगल से मिलने के बाद उसकी पत्नी ने बरही थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। विनोद यादव की पत्नी सविता देवी ने बरही थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि घर बंटवारे को लेकर एक महीने से उसके पति विनोद यादव का अपने भाई मनोज यादव से विवाद चल रहा था। इस बीच उसके भैंसुर विनोद यादव ने बंटवारा नहीं करने को लेकर उसके पति के साथ गाली-गलौच और मारपीट की थी। 18 सितंबर को भी उसके भैंसुर और जेठानी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसके बाद उसके पति घर से लापता हो गए। 21 सितंबर को उसके पति का शव डुमरडीह के सुनसान जंगल में मिला। उसके पति के छाती और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति की घर के बंटवारे के विवाद में हत्या कर दी गई। सविता देवी के आवेदन पर बरही थाना पुलिस उसके भैंसुर मनोज यादव और जेठानी कविता देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अगली स्टोरी