अभिनव हर्ष ने नेतरहाट परीक्षा में पाई सफलता
बरही प्रखंड के केवाल गांव निवासी अभिनव हर्ष ने प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिनव के पिता सुधीर कुमार सिंह ने मेहनत और अनुशासन की सराहना की। यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बरही प्रखंड के केवाल गांव निवासी अभिनव हर्ष ने प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार से आने वाले अभिनव की इस उपलब्धि से गांव, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिनव के पिता सुधीर कुमार सिंह एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। अभिनव वर्तमान में राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, केवाल का छात्र है। अभिनव के पिता सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि उनके बेटे की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने बताया कि मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


