ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागचित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

तीन दिवसीय यज्ञ की विधिवत शुरुआत कलश यात्रा के साथ मंगलवार को हो गई। मंडप परिसर से काफी संख्या में चित्रांश महिला, पुरुष व बच्चों ने माथे पर कलश व झंडे उठाकर भगवान के जयकारे व गाजे बाजे के साथ...

चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 19 Feb 2020 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

दारू बक्शीडीह में चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भब्य कलश यात्रा निकली। तीन दिवसीय यज्ञ की विधिवत शुरुआत कलश यात्रा के साथ मंगलवार को हो गई। मंडप परिसर से काफी संख्या में चित्रांश महिला, पुरुष व बच्चों ने माथे पर कलश व झंडे उठाकर भगवान के जयकारे व गाजे बाजे के साथ बक्शीडीह छठ तालाब तक गए। छठ तालाब में आचार्य अनुग्रह नारायण शर्मा ने पूरे विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ पूजा कराई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर लाया और वापस नवनिर्मित मंदिर में कलश को रखा। कलश को रखने के बाद भक्तों को समिति के द्वारा शर्बत पानी पिलाकर उपवास को तोड़ा। यहां तीन दिनों तक चलने वाले यज्ञ में बुधवार को चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। बुधवार की रात्रि में कतरास की मशहूर जागरण टीम के द्वारा जागरन किया जाएगा। यज्ञ का समापन गुरुवार को होगा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरजस्त उत्साह था। सभी चित्रोंशों के वर्षों पुरानी ख्वाइश पूरी हो रही थी जिसके खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। कलश यात्रा के दौरान भैया संतोष सिन्हा, प्रभात बक्शी, रौशन सिन्हा, भैया मंजीत, भैया सुनील कुमार, भैया जितेंद्र नारायण, भैया आज़ाद, भैया मनोज, भैया शिशिर कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, भैया नबाब, भैया अखिलेश, भैया नितेश, भैया लवंग, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, विकाश कश्यप, भैया राहुल, मंजू सहाय, पुष्पांजलि सिन्हा, एकता सिन्हा, नूतन सिन्हा, पिंकी सिन्हा, मनोज बक्शी सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें