पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद के पिता का निधन, गांव में शोक

Dec 25, 2025 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

बड़कागांव के कांडतरी पंचायत के पूर्व मुखिया पारस नाथ प्रसाद के पिता, 95 वर्षीय जूठन महतो का निधन हृदय गति रुकने से हुआ। उन्हें अचानक इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राम लखन महतो ने अंतिम संस्कार किया।

पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद के पिता का निधन, गांव में शोक

बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड के कांडतरी पंचायत के पूर्व मुखिया पारस नाथ प्रसाद के पिता जूठन महतो, 95 वर्ष की निधन हृदय गति रुकने से हो गई। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज हेतु रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हहारो नदी श्मशान घाट पर अग्नि संस्कार किया गया। बड़े पुत्र राम लखन महतो ने मुखाग्नि दी। समाजसेवी जूठन महतो क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका सोनपुरा में पांच बहिनी मंदिर निर्माण में बड़े ही योगदान था।

शोकाकुल परिवार से मिलकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की। शवयात्रा में ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ,मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, झमन प्रसाद,पूर्व कुलपति मुकुल नारायण देव , पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, केंद्रीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता,भवानी प्रसाद, रविकांत महतो , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मोहम्मद अहमद,त्रिवेणी महतो,लालदेव महतो ,राजनाथ कुमार, पंचम कुमार ,तपेश्वर कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;