ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागभूमि विवाद में मारपीट 7 घायल रेफर

भूमि विवाद में मारपीट 7 घायल रेफर

बरही के विजैया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों में सहदेव यादव पिता...

भूमि विवाद में मारपीट 7 घायल रेफर
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 28 Feb 2020 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बरही के विजैया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों में सहदेव यादव पिता स्वर्गीय काली चौधरी, ललिता देवी पति रामेश्वर चौधरी, सुवंती देवी पति जितेंद्र यादव, संगीता देवी पति सुनील यादव, कौशल्या देवी पति अनिल यादव और वासुदेव यादव पिता रामचंद्र चौधरी शामिल हैं। घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।......मारपीट में महिला घायल, रेफर बरही प्रतिनिधि। मारपीट की एक अन्य घटना में सुगिया देवी पति भुनेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम सूरजपुरा पदमा घायल हो गई। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।.....सड़क दुघर्टना में घायल, रेफर बरही प्रतिनिधि। जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में प्रवेश जैन पिता बृजलाल जैन ग्राम बुंडू निवासी घायल हो गए। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें