Hazaribagh News: हजारीबाग रामगढ़ और गिरिडीह बने प्रमडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के चैंपियन

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हजारीबाग ने बालिका अंडर 17 वर्ग में चतरा को हराकर जीत दर्ज की। बालक अंडर 15 में रामगढ़ ने पेनाल्टी शूटआउट में हजारीबाग को हराया। गिरिडीह ने बालक अंडर-17 में चतरा को पराजित किया।

Hazaribagh News: हजारीबाग रामगढ़ और गिरिडीह बने प्रमडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के चैंपियन

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में हजारीबाग प्रमंडल के सात जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह की टीमों ने अपने-अपने वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग का फाइनल

प्रतियोगिता के बालिका अंडर 17 वर्ग के फाइनल में हजारीबाग ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त दी। वहीं, इस वर्ग में रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही।

बालक वर्ग का फाइनल

बालक अंडर15 का फाइनल सबसे कांटे का रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। पेनाल्टी शूटआउट में रामगढ़ ने बेहतर संयम दिखाते हुए हजारीबाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में धनबाद तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह

बालक अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में गिरिडीह ने चतरा को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में हजारीबाग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग मेयर अरविंद कुमार राणा, विशिष्ट अतिथि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरेसेन ए सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सरोज मालाकार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने कहा कि सुब्रतो कप खेल के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रमंडल की टीमें 17 से 21 जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, डीएसई आकाश कुमार, एडीपीओ कौशल कुमार समेत शारीरिक शिक्षा शिक्षको व खेल समन्वयकों की टीम का अहम योगदान रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता कब संपन्न हुई?
65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।