ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागबड़कागांव से निकली गौरव यात्रा में 60 फीट का झंडा लहराया

बड़कागांव से निकली गौरव यात्रा में 60 फीट का झंडा लहराया

तिरंगा यात्रा में 60 फीड का झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान...

बड़कागांव से निकली गौरव यात्रा में 60 फीट का झंडा लहराया
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 11 Aug 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव। प्रतिनिधि

तिरंगा यात्रा में 60 फीड का झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 75 किलो मीटर तय करने वाली आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा निकाली गयी है। इसमें स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला संयोजक सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा के सयुंक्त नेतृत्व में केरेडारी से मंगलवार को शुरुआत की गई थी। बड़कागांव ब्लॉक मोड़ के समीप समाप्त हुई थी। गौरव यात्रा दूसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के झारखंड कॉलेज से निकाली गई एवं बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर, लंगातू, डाडी कला, चेपा खुर्द सिदवारी, नगड़ी होते हुए कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र को रवाना हो गई। झारखंड कॉलेज बड़कागांव से निकले तिरंगा यात्रा के दौरान भारी मात्रा में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें