ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागमास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना की हो रही वसूली

मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना की हो रही वसूली

वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान। कुछ रियायत के बाद पुलिस ने फिर से मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी कार्तिक एस के सड़क पर उतरते ही गुरुवार...

मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना की हो रही वसूली
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 16 Apr 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान। कुछ रियायत के बाद पुलिस ने फिर से मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी कार्तिक एस के सड़क पर उतरते ही गुरुवार से ही वाहनों की जांच युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले भर में मास्क चेकिंग अभियान जारी रहा। मास्क पहनने को लेकर पुलिसकर्मी कहीं हाथ जोड़कर अपील कर रही है तो कहीं सख़्ती बरतते लाठी भी चटका रही है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहन सवारों का चेहरा जांच की जा रही है। मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। पुलिस की गश्ती दल दुकानों पर नजर रख रही है। अनावश्यक रूप से भीड़ रहने पर दुकानदारों को डांट पिलाने से पुलिस परहेज नहीं कर रही है। दुकानदारों को सख्त हिदायत दे दी गई है कि अगर उन्होंने कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं किया, दुकान में सेनिटाइजर की व्यवस्था नहीं होगी तो उनकी दुकानों को सील कर दिया जाएगा।

सदर थानाप्रभारी सह पुलिस निरीक्षक गणेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को झंडा चौक, मालवीय मार्ग, पैगोडा चौक, दिल्ली मार्केट सहित विभिन्न इलाकों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।जो लोग बिना मास्क पहने थे उन्हें सख्त हिदायत देते मास्क का वितरण किया गया। साथ में चेतावनी भी दी गई कि दुबारा पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

बड़ा बाजार थानाप्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार को दिन भर मास्क चेकिंग अभियान चलाते राहगीरों को जागरूक किया गया। शाम से कड़ाई शुरु कर दी गई। जो लोग बिना मास्क पहने सड़क पर नजर आए, उनसे पांच सौ रुपए जुर्माना भी वसूलने की कार्रवाई की गई।

लोहसिंघ थानाप्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि ओकनी, कल्लू चौक, इंउ्रपुरी चौक पर दिन भर अभियान चलता रहा। लेकिन अब भी कई लोग कोरोना के बढ़ते मामले को देखते लापरवाह बने हूए हैं। शनिवार से जो लोग बिना मास्क पहने नजर आएंगे उनसें जुर्माना वसूला जाएगा।

कोर्रा थानाप्रभारी प्रशांत मिश्रा ने कहा कि दो दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापरवाह बने हुए हैं। शनिवार से ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।

मुफ्फसिल थानाप्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि क्षेत्र में बढते कोविड-19 की रोकथाम के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सिपाही, मुंशी से लेकर सभी पदाधिकारी शामिल हुए। सभी गांवों में माईक से मास्क पहनने के फायदे बताए गए। दुकान से भीड़भाडं हटाया गया। नहीं तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें