ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागझारखंड के 44 मजदूर सऊदी अरब में फंसे

झारखंड के 44 मजदूर सऊदी अरब में फंसे

विष्णुगढ़ झारखंड के विभिन्न इलाकों के लगभग 44 मजदूर सऊदी अरब के रियाद शहर में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो फुटेज डालकर सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई...

झारखंड के 44 मजदूर सऊदी अरब में फंसे
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 29 Jun 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के विभिन्न इलाकों के लगभग 44 मजदूर सऊदी अरब के रियाद शहर में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो फुटेज डालकर सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फंसने वाले अधिकांश मजदूर हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़, बरकट्ठा, गिरिडीह जिले के बगोदर, पीरटांड़ तथा बोकारो जिले के गोमियां के रहने वाले हैं। इनमें विष्णुगढ़ से रोहित कु महतो, भागीरथ महतो, राशो महतो, शंकर कुमार, जगलाल महतो, खीरोधर महतो, भोला महतो, रवि महतो, कौलेश्वर महतो, ठाकुर रविदास, सेवा महतो, बालेश्वर महतो आदि शामिल हैं। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से सभी को बीते 6 जुलाई 2016 को सऊदी अरब में एलएंडटी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम दिलाने का झांसा देकर लाया गया। मगर एलएंडटी कंपनी काम नहीं लगाकर अरबियन टीम्स कॉन्ट्रैक्टिग इस्टाबिलिसमेंट कंपनी में काम लगा दिया गया। कंपनी ने अक्टूबर 2017 तक किसी तरह मजदूरी का भुगतान किया। इसके बाद मजदूरों का भुगतान बंद कर दिया। बताया कि अभी आठ महीने से मजदूरी लंबित है। कंपनी दिन भर में सर्फि एक टाइम का खाना दे रही है। सभी मजदूर एक हीं कमरे में रहने को विवश हैं। अब कंपनी मजदूरी भुगतान करने में आनाकानी कर रही है। मजदूरों के पास वतन वापसी तो दूर खाने तक का भी पैसा नहीं बचा है। इधर, मजदूरों के फंसने की खबर पाकर परिजन बेहाल हैं। प्रवासी ग्रुप के संचालक सिकंदर अली फंसे मजदूरों की रिहाई को लेकर प्रयासरत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें