18 शिव भक्त केदारनाथ के लिए हुए रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

बड़कागांव के सूर्य मंदिर से सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार के नेतृत्व में 18 श्रद्धालु केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्मशान घाट सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर विदाई दी। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

18 शिव भक्त केदारनाथ के लिए हुए रवाना

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव सूर्य मंदिर के प्रांगण से सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में 18 श्रद्धालु केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। सभी को श्मशान घाट सेवा समिति दिनेश सिन्हा, शशि कुमार मेहता, किशोर महतो,वीरेंद्र प्रसाद एवं प्रवीण महतो ने सभी को अंग वस्त्र देकर रवाना किया ।तीर्थ यात्री में मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ,दिलीप कुमार ,विनय महतो ,बणेश्वर महतो, सुबोध महतो, जयराज महतो, ललन प्रजापति ,सुनील कुमार ,वीरेंद्र महतो ,सनी महतो, संदीप महतो ,राकेश कुमार, गोरा प्रभु सोनी, ब्रजेश महतो, प्रकाश महतो , दीपक कुमार, सूरज प्रजापति, धीरज कुमार आदि शामिल है।

मौके पर उपस्थित श्मशान घाट सेवा समिति अध्यक्ष दिनेश सिंहा,उप मुखिया सत्यदेव कुमार ,पंचायत सचिव अरविंद कुमार,झामुमो नेता सरोज महतो, प्रवीण कुमार,वार्ड सदस्य किशोर कुमार मेहता, वार्ड सदस्य वीरेंद्र प्रसाद,अनीता देवी,विकास महतो,शशि मेहता,सुजीत कुमार, रीझन कुमार,संतोष महतो,धर्मनाथ महतो,डॉ शंभू प्रसाद यदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।