15 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए बैजनाथ प्रसाद

Apr 06, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वे चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। इस अवसर पर शांति पाठ और उनके सिद्धांतों पर चर्चा की गई। कई सामाजिक संगठन और नेता आज भी उनके आदर्शों को याद करते हैं।

15 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए बैजनाथ प्रसाद

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़ा बाजार, जैन मंदिर के पास सोमवार को समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ये चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।इस मौके पर पंडित ओम प्रकाश पांडे के द्वारा शांति पाठ करवाया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर बीके सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि बैजनाथ प्रसाद जी जब तक जीवित रहे अपने सिद्धांत के आगे कभी समझौता नहीं किया,आज भी उनके सिद्धांत और आदर्शों पर कई सामाजिक संगठन और राजनीति के लोग अमल और याद करते हैं।पूर्व जिला संघ चालक ज्ञानचंद मेहता ने अपने संबोधन में बताया कि अयोध्या राम मंदिर आंदोलन एवं 1988 में रामनवमी मार्ग को लेकर कई बार जेल गए।इस

श्रद्धांजलि सभा में बैजनाथ प्रसाद के पुत्र समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुदेश कुमार चंद्रवंशी, डॉ बी के सिंह, ज्ञानचंद मेहता, चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, विजय वर्मा, गणेश वर्मा, शेफाली गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री कुणाल दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़ आदि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।