बैंक के 132वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोल चौक शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और साइबर ठगी से बचाव पर जानकारी दी गई। विशेष अतिथि मनीत कटारियार ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैंक के 132वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोल चौक (बॉड़म बाजार) शाखा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थापना दिवस समारोह के साथ आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन एवं साइबर ठगी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयर ब्रोकर मनीत कटारियार ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1895 को लाहौर में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा की गई थी।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विजय जैन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।हजारीबाग पी1-बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल बैंक अधिकारी ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।