ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागदारू के चानो खुर्द में धर्मांतरण करने वाले 12 लोगों की घर वापसी

दारू के चानो खुर्द में धर्मांतरण करने वाले 12 लोगों की घर वापसी

इन दिनों दारू प्रखंड में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। कई आदिवासियों ने अपना धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाया लिए थे। परंतु शनिवार को ईसाई धर्म...

दारू के चानो खुर्द में धर्मांतरण करने वाले 12 लोगों की घर वापसी
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSun, 12 Sep 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

दारू प्रतिनिधि

इन दिनों दारू प्रखंड में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। कई आदिवासियों ने अपना धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाया था। परंतु शनिवार को ईसाई धर्म कबूल कर चुके चानोखुर्द के कुल 12 लोगों ने अपने धर्म में वापसी कर ली। दिगवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन चानोखुर्द ग्राम में किया गया। जहां सरना धर्म के नाईक रामकुमार मरांडी, ग्राम प्रधान मांझी सीताराम मुर्मू ने सरना धर्म की रीति-रिवाज के अनुसार सभी की घर वापसी कराई।

घर वापसी करने वालों में मोहन मरांडी, सरिता मुर्मू, नेहा मरांडी, रंजीत मरांडी, निकिता मरांडी, मनीषा कुमारी, हीरा मुन्नी देवी, राहुल मरांडी, रोहित मरांडी, खुशबू कुमारी, बदाल मरांडी और सादुलराज मरांडी शामिल हैं। अपने पूर्वजों के सनातन धर्म में घर वापसी करने वालों को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बधाई दी। साथ ही कहा कि घर वापसी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हजारीबाग के जिस इलाके में प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरियों द्वारा भोले-भाले सनातनी और सरना धर्म के लोगों को धर्म परिवर्तन कराया गया है उन्हें जागरुक करते हुए पुनः अपने ही धर्म में घर वापसी कराई जाएगी। चानो खुर्द में घर वापसी कार्यक्रम में मुकेश प्रसाद, रामनारायण कुशवाहा, बालदेव बाबू, केंद्रीय युवा चेतना विकास समिति के अध्यक्ष सोमा उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव, झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के अध्यक्ष मेधा उरांव, झारखंड आदिवासी सरना समिति के कुमुदनी लकड़ा, अंजली लकड़ा, बबलु उरांव, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष धर्म प्रचारक नंदकिशोर सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र के कैलाश महतो, संथाल समाज के रूपम मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें