हजारीबाग में 11 साल की लड़की का मर्डर, नाबालिग भाई को भी मार डाला; आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों हजारीबाग में खिलौना बेचने वाले भाई-बहन लापता हो गए। अब उनका शव बरामद किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी हत्या एक युवक ने की थी।

झारखंड पुलिस ने बुधवार को हजारीबाग जिले में 27 मई से लापता दो बच्चों को किडनैप करने और उनकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदूर पंचायत भवन के पास स्थित एक जलाशय के पास से दोनों भाई-बहन के शव बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 11 साल की लड़की का शव 31 मई को मिला था, जबकि उसके तीन साल के भाई का शव सोमवार को बरामद किया गया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या था।
कैसे हुई आरोपी की पहचान
इस मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि आरोपी संजीत पासवान को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद उसकी पहचान हुई, जिसमें वह लड़की के साथ स्कूटर पर नजर आ रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पहले लड़की को मारा फिर भाई की भी कर दी हत्या
एसपी ने बताया कि आरोपी की उस लड़की से जान-पहचान हो गई थी। वह अपने छोटे भाई के साथ उस शोरूम के पास खिलौने और गुब्बारे बेचा करती थी, जहां आरोपी पिछले दो महीनों से काम कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन उसने बच्चों को खाना खिलाने के बहाने स्कूटर पर बिठाया। फिर वह उन्हें पंचायत भवन के पास एक श्मशान घाट ले गया, जहां उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया और चिल्लाई, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके भाई को भी मार डाला।
यूपी की रहने वाली थी मृतका
आरोपी सिंदूर गांव का रहने वाला है। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके घर से स्कूटर और अपराध में इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक का बोरा बरामद किया। पीड़ित का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है और बाजारों में खिलौने और गुब्बारे बेचकर अपना जीवन यापन करता है, जिसमें दोनों बच्चे उनकी मदद करते हैं। भाई-बहनों के पिता ने उनके लापता होने के दो दिन बाद, 29 मई को कटकमदाग पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


