यूपी का युवक झारखंड में दे रहा पर्यावरण संतुलन का संदेश

Dec 11, 2024 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर के युवक सूर्यकांत मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत भ्रमण पर साइकिल से निकला है। उन्होंने झारखंड में लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। उनका उद्देश्य पौधरोपण...

यूपी का युवक झारखंड में दे रहा पर्यावरण संतुलन का संदेश

बगोदर, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यूपी का एक युवक भारत भ्रमण पर निकला है। सूर्यकांत मिश्रा नामक यह युवक साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला है। लगभग एक महीने पूर्व भारत भ्रमण पर निकले इस युवक ने इन दिनों झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरुक कर रहा है। इस दौरान बगोदर पहुंचे युवक की मुलाकात हिन्दुस्तान के इस संवाददाता से हुई। उन्होंने बातचीत में बताया कि पर्यावरण का संतुलन दिनों-दिन बिगड़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर जंगलों का दोहन और कल-कारखानों की स्थापना के कारण ऐसा हो रहा है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने का असर भी दिखने लगा है। कभी अल्पवृष्टि तो कभी बाढ़ इसका ही एक कारण है। ऐसे में जरूरत है पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किए जाने की। इससे भी बड़ी जरूरी है प्रकृति प्रदत जंगलों को उजड़ने से बचाए रखना। हमें प्लास्टिक का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत भ्रमण के लिए वे 12 नवंबर को यूपी के गोरखपुर अंतर्गत कुशीनगर से निकले हैं। रोजाना 50 से 60 किमी यात्रा तय करते हैं। बताते हैं कि बिहार में अभियान पूरी करने के बाद झारखंड में अभियान चला रहा हूं। बताया कि पूरे भारत भ्रमण करना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना मेरा एक मात्र उद्देश्य है। बताते हैं कि इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों, हाटों आदि जगहों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। कहा कि हमें अभी से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग होना चाहिए अन्यथा भविष्य में इसका बुरा असर और भी देखने को मिलेगा। मिश्रा ने कहा है कि लोगों को अपने घरों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत है। खेतों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में लोगों को सहभागी बनने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।