Gridih News: एसआईआर योद्धाओं को किया गया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह
Gridih News: झारखंड में एसआईआर के तहत प्रशासन और राजनीतिक दल सक्रिय हैं। इस्लाह मुआसरा कमेटी ने कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित किया, जो गरीबों की मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद रशीद अंसारी ने की। सब्बीर आलम ने सही मतदाता नामांकन को महत्वपूर्ण बताया। अगस्त में और युवा सम्मानित किए जाएंगे।

Gridih News: पचम्बा, प्रतिनिधि। झारखण्ड में एसआईआर जारी है। प्रशासन, राजनीतिक दल लगातार इस पर काम कर रहा है। सरकार ने बूथ बूथ बीएलओ नियुक्त किया है वहीं राजनीतिक दलों ने बीएलए की नियुक्ति की है ताकि सभी की मेपिंग हो सके। वहीं कुछ युवा भी लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को सम्मानित करने के लिए इस्लाह मुआसरा कमेटी व सामाजिक जागरुकता मंच ने बोड़ो मे एक कार्यक्रम कर इन युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद रशीद अंसारी ने की। मुखिया संघ के अध्यक्ष सब्बीर आलम मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। मौके पर सब्बीर आलम ने कहा कि एसआईआर आज सबसे जरूरी काम है।
एक भी सही मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए सरकार व जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज कई लोगों को फॉर्म कैसे भरना है ये भी नहीं पता है। ऐसे में कुछ युवा इन कम पढ़े लिखे गरीब मजदूरों की मदद बिना किसी स्वार्थ के कर रहे हैं। आज ऐसे युवाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया है। कहा कि उम्मीद है ये युवा और लग्न से लोगों की मदद करेंगे। चांद रशीद अंसारी ने कहा एसआईआर में कई तरह के कंन्फ्यूजन हैं। लोग आज भी सही तरीके से नहीं समझ पाए हैं। बूथों में भीड़ है। वहां बीएलओ भी परेशान होती। ऐसे ये युवा सामने आकर न सिर्फ लोगों की मदद कर रहे हैं बल्कि बीएलओ को भी राहत हो रही है। अब उम्मीद है हरेक वैसे लोगों का नाम मैपिंग हो जायेगा जो पात्रता रखते हैं और इनमें इन युवाओं का अहम रोल है। इस लिए ऐसे योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष डॉ जहांगीर ने कहा कि हमें अब घर घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। अगस्त महीने मे एक बड़ा कार्यक्रम कर जिले भर के ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जायेगा जो एसआईआर में लोगों की मदद कर रहे हैं। मुखिया महताब मिर्जा, मो मनीर, मो नसीम ने कहा कि आज के सम्मान समारोह में ऐसे लोगों का हौसला बढ़ाया गया है जो गरीबों मजदूरों की मदद कर रहे हैं। अगस्त महीने मे बड़ा सम्मेलन कर इन जैसे सैकड़ों युवाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान दानिश अहमद बिशनपुर, मो शमशाद, आमिर अली, मो इकबाल, मो रिजवान तेलोडीह, अलकमा सिबली, सरताज खान, मुनचुन अंसारी, नौशाद गुड्डू, मो अली, अख्तर गुड्डू, मो आफ़ताब आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर शौकत अली व मो सब्बीर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।फोटो: 11जीआरडी 01 सम्मानित एसआईआर के योद्धा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


