12 ज्योतिर्लिंग व चारधाम यात्रा पर निकले दो युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बिहार के समस्तीपुर जिले से दो युवक दीपक कुमार और रितिका ने स्केटिंग द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम की यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने देवघर ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) में दर्शन करने का संकल्प लिया। गावां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी साहसिक यात्रा की सराहना की।

12 ज्योतिर्लिंग व चारधाम यात्रा पर निकले दो युवक

गावां, प्रतिनिधि। देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। मान्यता है कि इन स्थलों पर भगवान शिव स्वयं ज्योति स्वरूप में विराजमान हैं। इन्हीं पावन ज्योतिर्लिंगों एवं चारधाम की यात्रा के संकल्प के साथ बिहार के समस्तीपुर जिले से स्केटिंग द्वारा निकले दो युवक दीपक कुमार एवं रितिका का गुरुवार को गावां में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों ने बातचीत में बताया कि वे अपनी यात्रा की शुरुआत देवघर ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) में दर्शन-पूजन से करेंगे, जिसके बाद देशभर में स्थित अन्य ज्योतिर्लिंगों और चारधाम की ओर आगे बढ़ेंगे।

गावां पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने फल व नाश्ता देकर दोनों युवकों का उत्साहवर्धन किया। उनकी अनोखी स्केटिंग यात्रा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उनके साहस व भक्ति भाव की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।