महादेव तालाब के पास पिस्टल लहरा रहा युवक गिरफ्तार
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब के पास एक युवक मो रमजान अंसारी को देशी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि युवक पिस्टल लहरा रहा था। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब के पास गुरूवार देर रात एक युवक को देशी लोडेड पिस्टल के साथ नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी 22 वर्षीय मो रमजान अंसारी पिता स्व. मो इस्लाम अंसारी है। इस संबंध में नगर थाना में सअनि प्रमोद प्रसाद की लिखित शिकायत पर अवैध लोडेड पिस्टल रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को नगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो रमजान अंसारी को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया।
कैसे हुई गिरफ्तारीदरअसल, महादेव तालाब के पास गुरुवार देर रात एक युवक देशी लोडेड पिस्टल लहरा रहा था। इसकी गुप्त सूचना नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को मिल गयी। थाना प्रभारी को सूचना मिली कि महादेव तालाब के पास लाल रंग का टी शर्ट पहना एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। इस सूचना को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया और तत्काल शहर में गश्त कर रहे सअनि प्रमोद प्रसाद को छापामारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद रात लगभग साढ़े दस बजे नगर पुलिस की टीम महादेव तालाब रोड पहुंची तो एक युवक पुलिस वाहन को देख भागने लगा। पुलिस जवानों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। जांच के क्रम में युवक के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। देशी पिस्टल में 315 बोर का एक जिंदा गोली भ लोड था।वहीं सह नगर थाना प्रभारी गिरिडीह के पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने कहा देशी लोडेड पिस्टल के साथ मो रमजान अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पहले भी यह युवक मुफस्सिल और नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई के मामले में जेल जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


